जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा
भारत स्काउट गाइड की जिला कमेटी की बैठक लोहरदगा स्थित समाहरणालय सभा कक्ष में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त कुमार ताराचंद ने की। इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त गौतम लेनिन ने भारत स्काउट और गाइड की गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माध्यम हैं। इसके जरिए बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भाव और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है, जो उन्हें उनके भविष्य के लिए तैयार करती है।उन्होंने विशेष रूप से जनजातीय बच्चों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि यदि अधिक से अधिक जनजातीय बच्चे इस संगठन से जुड़ते हैं, तो उन्हें नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके माध्यम से वे देश की विविधता को समझ सकेंगे और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत कर पाएंगे।उपायुक्त ने शिक्षकों के प्रशिक्षण की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में स्काउट गाइड गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि बच्चों को सही मार्गदर्शन मिल सके। जिला स्तर पर बेसिक प्रशिक्षण कोर्स कराने की बात कही। इन्होंने कहा की शिक्षक और बच्चों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम अनिवार्य रूप से चलता रहे। और इसके प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभागीय सहयोग प्रदान किया जाएगा। उपायुक्त ने भारत स्काउट और गाइड को हरसंभव सहयोग कर बच्चों के भविष्य के निर्धारण में सहयोग प्रदान करने का कार्य करें। टीम वर्क बड़ा महत्वपूर्ण होता है। मौके पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा ने कहा कि स्काउट गाइड की टीम का सहयोग विभिन्न चुनाव में भी लिया जा चुका है तथा हर विपरीत परिस्थिति में स्काउट गाइड के सदस्यों ने अपनी सेवा देकर लोगों का सहयोग करते रहे हैं l उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड सेवा भावना को आगे बढ़ता है तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इससे जुड़ने की आवश्यकता है अभी तक ऑफिसर्स इससे जुड़ नहीं पाते थे परंतु आने वाले समय में पदाधिकारी भी से जुड़ेंगे।
वही जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार ने प्रत्येक विद्यालय स्तर पर स्काउटिंग की बढ़ती भूमिका पर जोर दिया तथा भारत स्काउट गाइड की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर एक कार्यालय उपलब्ध करने की दिशा में पहल करने की बात कही।


एक टिप्पणी भेजें