जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा
शनिवार को सुबह लोहरदगा जिले के सेन्हा क्षेत्र में एक भयानक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रहे दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक टेंकर सड़क किनारे जंगल में जा गिरा, जबकि दूसरा ट्रक सड़क पर ही पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों ट्रकों में सवार दो चालक और दो खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। उनकी कड़ी मशक्कत से घायलों को ट्रकों से बाहर निकाला गया।
घटना सुबह के समय सेन्हा क्षेत्र की सड़क पर घटी। दोनों ट्रक आमने-सामने तेज गति से आ रहे थे, जिससे बचाव संभव न हो सका। टेंकर के जंगल में गिरने से स्थिति और गंभीर हो गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
भाग्यवश हादसे में किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन चारों घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही मुख्य कारण हो सकते हैं।



एक टिप्पणी भेजें