जेपीएससी परीक्षा-2025 को लेकर उपायुक्त ने परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण



जागता झारखंड गुमला 


जिला मुख्यालय में रविवार को आयोजित जेपीएससी परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आए। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।*इस दौरन उपायुक्त ने कार्तिक उरॉव महाविद्यालय गुमला, संत इग्गासियुस उच्च विद्यालय गुमला, उर्सुलाईनद कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय गुमला, संत पांत्रिक उच्च विद्यालय गुमला, सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय गुमला, एस0 एस0 बालिका उच्च विद्यालय गुमला, संत अन्ना उच्च विद्यालय दाउद नगर गुमला, सहित विभिन्न परीक्षा केन्दों का निरक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर मौजूद व्यवस्थाओं का जाएजा लिया और संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी केंद्रा अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में बैठने की व्यवस्था, प्रश्न पत्र वितरण प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी तथा प्रवेश द्वार पर जांच की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है। ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या नकल की संभावना को रोका जा सके। इसके अलावा अभ्यर्थियों की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए और इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगे।इस दौरान मुख्य रूप से अपर समाहत्ता शशिन्द्र कुमार बडाईक, अनुमण्डल पदाधिकारी राजीव निरज, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खॉ, व अन्य उपस्थित थे/

Post a Comment

और नया पुराने