कोयल नदी में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा


सेन्हा प्रखंड, लोहरदगा। जिला लोहरदगा के ग्राम कलहेपट, पोस्ट अरु, थाना सेन्हा निवासी जियाउल मुस्तफा (लगभग 13 वर्ष) का नंदलाल फॉर्म स्थित कोयल नदी में नहाने के दौरान डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। जियाउल पूर्व वार्ड सदस्य मोहम्मद रुस्तम अंसारी के पुत्र थे, जो सेन्हा प्रखंड कांग्रेस कमिटी मंडल अध्यक्ष भी हैं।

घटना मंगलवार को दोपहर में घटी। जियाउल अपने कुछ साथियों के साथ नंदलाल फॉर्म के पास कोयल नदी में नहाने गए थे। अचानक गहरे पानी में फिसलने से वह डूबने लगे। साथियों ने चिल्लाकर आसपास के लोगों को सूचना दी, लेकिन बचाव का प्रयास विफल रहा। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। थाना सेन्हा की टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। प्रथमिक जांच में डूबने की पुष्टि हुई है।

मृतक के पिता मोहम्मद रुस्तम अंसारी का पूरा परिवार शोकाकुल है। पूर्व वार्ड सदस्य होने के नाते इलाके में उनकी सक्रियता रही है। ग्रामीणों ने नदी किनारे सुरक्षा उपायों की कमी पर चिंता जताई।

Post a Comment

और नया पुराने