जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा :पवित्र रमजान माह में सेन्हा थाना क्षेत्र के न्यू पुलिस लाइन बक्सीडीपा में मंगलवार को दावत-ए-इफ्तार का शानदार आयोजन हुआ। इस इफ्तार पार्टी में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन में सामाजिक समरसता और भाईचारे की सुंदर झलक दिखी। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ रोजा इफ्तार किया और सद्भाव का संदेश दिया। लोग एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देते नजर आए।एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि सभी पर्व-त्योहार शांति, सौहार्द और तालमेल से मनाने चाहिए। इस वर्ष सरहुल, ईद और रामनवमी एक साथ हैं, जो समाज के लिए विशेष अवसर है। उन्होंने अपील की कि सभी प्रेम-भाईचारे से त्योहार मनाएं, एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और सौहार्द बनाए रखें। आने वाली पीढ़ियों को यह परंपरा सौंंपें।कार्यक्रम में अमन-चैन की दुआ मांगी गई। सभी ने क्षेत्र में शांति, भाईचारा और खुशहाली की प्रार्थना की। गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर बनी। एसपी ने असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी कि पर्वों के दौरान शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन सतर्क है और तैयार है।






एक टिप्पणी भेजें