कैरो थाना में शांति समिति की बैठक त्योहारों पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं

     जागता झारखंड लोहरदगा


: लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र  त्योहारों ईद सरहुल और रामनवमी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु कैरो थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई इस बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी ने की जिसमें बीडीओ चन्दा भट्टाचारिया और अंचल अधिकारी सिला उरांव मुख्य रूप से उपस्थित रहे बैठक में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया प्रशासन की सख्त चेतावनी

बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार का हुड़दंग या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने कहा

पुलिस प्रशासन असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रख रहा है यदि कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करने या आपसी भाईचारे को नुकसान पहुँचाने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर थाना प्रभारी ने विशेष रूप से सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि साइबर सेल भ्रामक खबरों और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील पोस्ट साझा करने वालों की निगरानी कर रहा है प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें शांति व्यवस्था के लिए अहम निर्णय बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए और प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। चर्चा के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर सहमति बनी निर्धारित रूट जुलूस और शोभायात्रा के दौरान तय किए गए रूट का कड़ाई से पालन किया जाएगा

Post a Comment

और नया पुराने