रामनवमी को लेकर कुडू प्रशासन की तैयारी तेज थाना प्रभारी ने अखाड़ा समितियों को दिए निर्देश

जुलूस संचालन के लिए लाइसेंस का नवीनीकरण अनिवार्य नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई 


जागता झारखण्ड सांवादाता नवाज खान :कुडू लोहरदगा आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने हेतु कुडू पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कानूनी प्रक्रियाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से कुडू थाना प्रभारी अजीत कुमार ने क्षेत्र की सभी रामनवमी अखाड़ा समितियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए हैं लाइसेंस रिन्यू कराने की अपील करते हुए थाना प्रभारी अजीत कुमार ने कहा कि रामनवमी के जुलूस के सफल संचालन हेतु प्रशासनिक अनुमति अनिवार्य है उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी अखाड़ा समिति के सदस्य और पदाधिकारी अपने अपने अखाड़ों का लाइसेंस समय रहते रिन्यू नवीनीकरण करा लें उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बिना वैध लाइसेंस के जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी इसलिए सभी समितियां अपनी कागजी प्रक्रियाएं अविलंब पूरी कर लें

शांति और सुरक्षा प्राथमिकता

 पर्व के दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखना है थाना प्रभारी ने समितियों से अपील की है कि वे सरकार द्वारा निर्धारित नियमों और रूट चार्ट का पालन करें इसके साथ ही असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती और गश्ती तेज करने की योजना भी बनाई जा रही है अपील थाना प्रभारी ने क्षेत्र की जनता और समिति के सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि रामनवमी के उत्साह में अनुशासन का होना आवश्यक है समितियों को निर्देशित किया गया है

Post a Comment

और नया पुराने