रामनवमी शांतिपूर्ण आयोजन हेतु लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिज़वी ने की महत्वपूर्ण बैठक


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा :
रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिज़वी लोहरदगा के कार्यालय में पूर्वाह्न में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किस्को एवं लोहरदगा, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) लोहरदगा, पुलिस उपाधीक्षक सह पुलिस निरीक्षक किस्को एवं लोहरदगा, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी लोहरदगा, सार्जेंट मेजर तथा सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।बैठक में एसपी सादिक अनवर रिज़वी ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। सभी थाना प्रभारी एवं पदाधिकारियों को संवेदनशील मार्गों की पहचान करने, दागी व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने, ड्रोन के माध्यम से जुलूस पर नजर रखने, अश्लील या भड़काऊ गाने न बजाने, ट्रैफिक प्रबंधन एवं रूट चार्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए। सभी वरीय पदाधिकारी एवं थाना प्रभारियों को अपने कार्यक्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने का आदेश दिया गया।इसके अलावा, एसपी ने सीसीआर पहुंचकर जिले में कार्यरत सभी कैमरों की जानकारी ली और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है।


Post a Comment

और नया पुराने