ओवरलोड ट्रक ने खतरे की घंटी बजाई, बरमसिया-रघुनाथपुर मार्ग पर गिट्टियां बिखेर दुर्घटना का खतरा

जागता झारखंड संवाददाता रानीश्वर दुमका : उप राजधानी दुमका के अन्तर्गत रानीश्वर थाना क्षेत्र के बरमसिया-रघुनाथपुर मुख्य पथ पर ओवरलोडिंग ट्रक दिनदहाड़े नियमों की खुलेआम अवहेलना करते हुए दौड़ रहे हैं। इन ट्रकों से सड़क पर गिट्टियां बिखर रही हैं, जिससे वाहन चालकों की जान को खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि ये ट्रक कानून को ताक पर रखकर लापरवाही बरत रहे हैं, जो किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं।ट्रक चालकों द्वारा ओवरलोडिंग के कारण सड़क की स्थिति खराब हो रही है और गिट्टियां गिरने से राहगीरों व अन्य वाहनों को खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे इलाके में डर का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि सड़क सुरक्षित बने और ऐसी लापरवाही पर रोक लगे।

Post a Comment

और नया पुराने