नाबालिग से टेम्पू में चाकू के भय से रेप, चचेरी बहन पर घर में हमला
जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघरा (गुमला):- घाघरा पुलिस ने दो अलग-अलग दुष्कर्म मामलों में सख्ती दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दोनों घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी है।पहले मामले में कूहीपाट बरवाटोली निवासी फुलेश्वर साहू (टेम्पू चालक) मुख्य आरोपी है। 21 फरवरी को नाबालिग लड़की गुमला के सरहुल मेले से फुलेश्वर साहू के टेंपू में सवार होकर अपने गांव लौट रही थी, तभी रास्ते में सुनसान जगह पर फुलेश्वर ने चाकू दिखाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घाघरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।दूसरे मामले में तारागुट्टू निवासी बहुरा महली ने अपनी चचेरी बहन से दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई, जब पीड़िता घर में अकेली थी, तभी आरोपी ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। रिश्तों को तार-तार करने वाली इस घटना ने समाज में आक्रोश पैदादोनों पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया।पुलिस ने दोनों शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया और बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया ।



एक टिप्पणी भेजें