जागता झारखंड नवाज खान: कुडू प्रखंड के अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलसुरी में गुरुवार को चतुर्थ शिक्षक अभिभावक बैठक का सफल आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत ककरगढ़ की मुखिया श्रीमती चेमनी टोप्पो वार्ड सदस्य श्रीमती सरस्वती देवी और समाजसेवी श्री रोजामत अंसारी उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा श्रीमती सोनामुनी उराइन ने की जबकि संचालन प्रधानाध्यापक श्री असजद अंसारी द्वारा किया गया बैठक के दौरान प्रधानाध्यापक ने शिक्षा संबंधी मुख्य बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी इस अवसर पर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली छात्रा होलिका कुमारी को मुखिया द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के अंत में छात्रों के बीच परीक्षा परिणाम और प्रगति पत्र का वितरण किया गया प्रधानाध्यापक ने सभी अभिभावकों की उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया।


एक टिप्पणी भेजें