रामनवमी सुरक्षा: लोहरदगा में DC-SP के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

लोहरदगा शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च, विधि-व्यवस्था का कड़ा संदेश


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा : रामनवमी-2026 को लेकर उपायुक्त डॉ ताराचंद और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के संयुक्त निगरानी में बुधवार को शहरी क्षेत्र में फ्लैगमार्च किया गया।इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों ने टाउन थाना, बड़ा तालाब, पावरगंज, न्यू रोड, सोमवार बाजार, टीपू सुल्तान चौक, रहमत नगर समेत अन्य क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति के जरिये विधि-व्यवस्था संधारण का स्पष्ट संदेश दिया। इस फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों के जवानों की उपस्थिति रही।प्रशासन द्वारा जुलूसों के लिए निर्धारित मार्ग एवं समय का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी तथा दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाकर जिले की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखें। इस अवसर पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, प्रशासनिक पदाधिकारीगण, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी सुदीप किड़ो, प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरी शंकर शर्मा, अंचल अधिकारी आर एन खलखो, टाउन थाना प्रभारी व अन्य उपस्थित थे।






Post a Comment

और नया पुराने