जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा
:लोहरदगा, 19 मार्च 2026: जल महोत्सव पखवाड़ा (8 मार्च से 22 मार्च 2026) के अवसर पर जल जीवन मिशन के अंतर्गत 'जल अर्पण दिवस' का जिला स्तरीय कार्यक्रम सेहा प्रखंड के बुटी पंचायत स्थित निर्मित बहुदेशीय ग्रामीण जलापूर्ति योजना (MVS) के प्रांगण में भव्य रूप से आयोजित किया गया।उपायुक्त लोहरदगा के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि सुखदेव उरांव, अध्यक्ष जिला परिषद लोहरदगा रहे। अन्य प्रमुख अतिथियों में श्रीमती राधिका तिर्की (माननीय सदस्य जिला परिषद सेहा), श्रीमती फुलझड़ी उरांव (माननीय प्रमुख सेहा), अंचल अधिकारी सेहा, माननीय मुखिया पार्वती कुमारी (बुटी पंचायत), सभी विभागीय कर्मी, जलसहिया, सेहा प्रखंड के ग्रामीण एवं अन्य अतिथि शामिल हुए। कार्यपालक अभियंता अनूप कुमार हंसदा ने सभी का स्वागत किया।कार्यक्रम में पेयजलापूर्ति योजनाओं के बेहतर संचालन, रखरखाव एवं हस्तांतरण पर जोर दिया गया। माननीय अध्यक्ष एवं अन्य अतिथियों द्वारा 'जल संकल्प सूत्र' ग्रहण किया गया, वृक्षा रोपण किया गया तथा 14 ग्रामों की ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति (VWSC) को योजना का औपचारिक हस्तांतरण प्रदान किया गया। योजना का निरीक्षण भी किया गया।अध्यक्ष सुखदेव उरांव ने अपने संबोधन में कहा कि जल संरक्षण, जल की उपयोगिता, पेयजल की गुणवत्ता एवं उसके सतत प्रबंधन में ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जल संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी पर बल दिया।कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी साझा की गई कि लोहरदगा जिले की मुखिया बुटी पंचायत पार्वती कुमारी को 11 मार्च 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर उपस्थित सभी ने हर्ष व्यक्त किया तथा मुखिया को बधाई दी।जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल अर्पण दिवस पर जिले में जल संरक्षण, स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल के प्रति जनजागरूकता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। सभी ने जल जीवन मिशन को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई।



एक टिप्पणी भेजें