हिरही में ईद की नमाज 8:30 बजे ईदगाह में अदा किया जाएगा

जागता झारखंड संवाददाता सनाउल्लाह अंसारी


: जिले के हिरही गांव में ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज़ सुबह 8:30 बजे अदा की जाएगी। अंजुमन इस्लामिया के सदर अमान अंसारी और सेक्रेटरी हासिम अंसारी ने जानकारी दी कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने क्षेत्र के मुस्लिम भाइयों से समय पर ईदगाह पहुंचकर शांतिपूर्वक नमाज़ अदा करने की अपील की है। 

शांतिपूर्ण माहौल में नमाज़ की अपील

सदर अमान ने बताया कि नमाज़ के बाद देश और समाज में अमन-चैन व भाईचारे के लिए विशेष दुआएं की जाएंगी। उन्होंने कहा इंशाअल्लाह, हर वर्ष की तरह इस साल भी ईद की नमाज़ सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगी।

भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा

सेक्रेटरी हासिम ने नमाज़ियों से आग्रह किया कि वे नमाज़ के समय अनुशासित रहें और ईदगाह में भीड़भाड़ से बचने के लिए व्यवस्थित तरीके से कतारें लगाएं। नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी जाएगी और घरों में विशेष व्यंजन (सेवइयां) बनाकर खुशियां मनाई जाएंगी। यह त्योहार आपसी प्रेम, त्याग और क्षमा का संदेश देता है।

Post a Comment

और नया पुराने