जागता झारखंड संवाददाता मो.वारिस : रायडीह प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर मांझाटोली मुख्य पथ के कटकांया पुराना शंख घाट मोड़ के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे बस में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हुए।प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी यात्री टांगीनाथ धाम गए थे और देर शाम वापस अपने गंतव्य को लौट रहे थे तभी कटकांया मोड़ के पास बस कि चालक ने अपना संतुलन खो दिया और बस पलट गई।बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई।घटना की सूचना मांझाटोली में मिलते ही उपप्रमुख दीपक कुजूर और समाजसेवियों ने मानवता का परिचय देते तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाने का कार्य किया।कुछ यात्रियों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।घटना के संबंध में यात्रियों ने बताया कि वे सभी सिमडेगा जिला के ठेठईटांगर से मुंडन कार्यक्रम में टांगीनाथ गए थे और वहीं से वापस लौट रहे थे तभी यह घटना घटी।एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई।




एक टिप्पणी भेजें