जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:24.09.2026 को सुबह समय 10.25 बजे देवदरिया पंचायत भवन के बैठक रूम से अज्ञात चोरो द्वारा दरवाजा तोडकर एल०सी०डी० टी०वी एवं कम्प्युटर यु०पी०एस की चोरी की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना के आलोक में वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार एक टीम का गठन किया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब तीन घंटों के अंदर घटना का उदभेदन कर घटना कारित करने वाले 1. प्रीतम लोहरा, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता बंधन लोहरा, 2. विकाश सिंह, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता रामस्वरूप सिंह दोनो पता खरचा, थाना जोबांग, जिला लोहरदगा के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर उनके निशानदेही पर चोरी गई एल०सी०डी०टी०वी का टुटा हुआ स्कीन एवं मदरबार्ड तथा कम्प्युटर का यु०पी०एस० बरामद किया गया। साथ ही उक्त दोनों अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में जोबांग थाना काण्ड सं0-04/26, दिनांक 24.09.2026, धारा 305 (e)/317(2)/3 (5) बी०एन०एस० दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम पता-
1. प्रीतम लोहरा, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता बंधन लोहरा, पता खरचा, थाना जोबांग, जिला लोहरदगा,2. विकाश सिंह, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता रामस्वरूप सिंह, पता खरचा, थाना जोबांग, जिला लोहरदगा
जप्त समानों की सूची-
1. दिवार से उखाडा हुआ एवं तार नोचा हुआ स्थिति में CP PLUS कम्पनी का कैमरा। जिसका S/n-250101 3886040153 लिखा हुआ।,2. INTEX कम्पनी का एक U.P.S बैटरी जिसका मॉडल Protector 725 जिसका नम्बर 210492753624 0203291, Made in china,3. नारंगी रंग का एक कलाई रबर बैण्ड, जिसपर BATMAN लिखा हुआ।,4. LCD का टुटा हुआ Screen Display जिसका लम्बाई करीब 32 इंच तथा Display पर बार नं0-0622202310BA 000100778501 NULL एवं निचे NACF360972A5D4 HV320WHB-F70-NMP1 लिखा हुआ,5. LCD का टुटा हुआ मदरबोर्ड का पार्ट जिसपर STCS2352P588 अंकित एवं पावर सप्लाई तार सहित।
छापामारी दल -
1. पु०अ०नि०-सह-थाना प्रभारी बिष्णु रजक, जोबांग थाना,2. स०अ०नि० प्रदीप कुमार यादव, जोबांग थाना,3. जोबांग थाना सशस्त्र बल।


एक टिप्पणी भेजें