लोहरदगा गॉट टैलेंट में युवाओं ने दिखाया अद्भुत हुनर, हैदर अली ने प्रतिभागियों का बढ़ाया उत्साह


 जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:शहर में आयोजित ‘लोहरदगा गॉट टैलेंट’ कार्यक्रम में समाजसेवी एवं फॉरचुनर ग्रुप के सदस्य हैदर अली बतौर अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं ने अपनी प्रतिभा और हुनर का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।हैदर अली ने कहा कि लोहरदगा के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए विभिन्न परफॉर्मेंस ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और युवाओं के उत्साह एवं आत्मविश्वास की झलक देखने को मिली। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा सामने लाने का बेहतर मंच मिलता है।उन्होंने Bliss Event टीम को शानदार आयोजन के लिए बधाई दी तथा सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों, आयोजकों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Post a Comment

और नया पुराने