जागता झारखंड क्राइम रिपोर्टर सद्दाम हुसैन लोहरदगा : लोहरदगा जिले के जोबांग थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में विष्णु रजक ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष फिदाउल अंसारी, कांग्रेसी युवा नेता रिजवान अंसारी तथा संतोष कुमार ने थाना प्रभारी विष्णु रजक को बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं।पदभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी विष्णु रजक ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और उनके त्वरित समाधान के लिए पुलिस सदैव तत्पर रहेगी। अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


.jpg)
एक टिप्पणी भेजें