लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई कुडू में अवैध शराब के साथ जनरल स्टोर संचालक गिरफ्तार

 



सांवादाता नवाज खान कुडू लोहरदगा : लोहरदगा जिला पुलिस कप्तान SP को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुडू थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ एक सफल छापेमारी की गई है पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब और बियर बरामद करते हुए दुकान संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ​गुप्त सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई ​जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक लोहरदगा को सूचना मिली थी कि लावागाई बड़काटोली स्थित सचीन जेनरल स्टोर में दुकान की आड़ में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर कुडू थाना प्रभारी अजीत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया ​फ्रिज में छिपाई गई थी शराब की खेप ​जब स० अ० नि० सुनील कुमार सिन्हा और सशस्त्र बल ने सचीन जेनरल स्टोर में छापेमारी की, तो दुकान के अंदर रखे फ्रिज की तलाशी ली गई फ्रिज के भीतर से विभिन्न ब्रांडों की कुल 45 बोतलें केन बरामद की गईं​बरामदगी का विवरण पुलिस ने मौके से किंगफिशर गॉडफादर रॉयल चैलेंज 8 PM मैकडॉनल्ड्स ब्लेंडर्स प्राइड ओल्ड मंक और बकार्डी से नामी ब्रांडों की छोटी बड़ी बोतलें जब्त की हैं ​दुकान मालिक गिरफ्तार, केस दर्ज ​अवैध शराब की बिक्री के आरोप में दुकान मालिक अजीत भगत पिता श्री श्यामदेव भगत को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। कुडू पुलिस ने इस मामले में कांड संख्या 16/26 दर्ज की है

​दर्ज धाराएं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(5) 292 एवं 47(A) झारखंड उत्पाद अधिनियम।

​छापामारी दल के सदस्य:

​इस सफल कार्रवाई में मुख्य रूप से स० अ० नि० सुनील कुमार सिन्हा और कुडू थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे

Post a Comment

और नया पुराने