स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 का आयोजन 5 फरवरी को

 

जागता झारखंड : गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज द्वारा आयोजित "स्पोर्ट्स फेस्ट 2026" के उद्घाटन समारोह में आपका सादर स्वागत है। यह आयोजन 5 फरवरी 2026 को सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन सहित कई खेल प्रतियोगिताएँ होंगी। इस आयोजन का उदेश्य छात्रों में खेल भावना, टीम वर्क और फिटनेस को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक श्री अभिजित कुमार भी उपस्थित रहेंगे।इसकी जानकारी अजीत कुमार शुक्ल ने दी।

Post a Comment

और नया पुराने