अल्पसंख्यक विभाग के जिला उपाध्यक्ष आफताब आलम ने छोड़ी पार्टी, संगठन में हड़कंप
जागता झारखंड : लोहरदगा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को लोहरदगा में ऐसा झटका लगा है, जिसने संगठन की जड़ें हिला दी हैं। पार्टी के पुराने और भरोसेमंद चेहरे, अल्पसंख्यक विभाग के जिला उपाध्यक्ष आफताब आलम ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा देकर पार्टी को खुली चुनौती दे दी है।बरसों तक कांग्रेस का झंडा उठाने वाले आफताब आलम का इस तरह अलग होना संगठन के लिए सीधी राजनीतिक चोट माना जा रहा है। अल्पसंख्यक समुदाय में उनकी मजबूत पकड़ के कारण पार्टी खेमे में घबराहट और मायूसी साफ झलक रही है।हालांकि आलम ने किसी दबाव से इनकार किया है, लेकिन उनका जाना यह सवाल छोड़ गया है कि आखिर कांग्रेस अपने मजबूत सिपाहियों को संभालने में क्यों नाकाम हो रही है। फिलहाल उनके अगले कदम पर सस्पेंस बरकरार है, मगर इतना तय है कि इस इस्तीफे ने जिले की राजनीति में उथल-पुथल मचा दी है।


एक टिप्पणी भेजें