जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा (दुमका):
शिकारीपाड़ा के छात्र-छात्राओं ने सैकड़ों की संख्या में आज शनिवार को कुलपति सिद्धू कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, एग्जामिनेशन कंट्रोलर, प्राचार्य महोदय शिकारीपाड़ा महाविद्यालय का पुतला दहन किया गया छात्र-छात्राओं ने कुलपति महोदया, एग्जामिनेशन कंट्रोलर एवं प्राचार्य महोदय शिकारीपाड़ा महाविद्यालय के विरुद्ध नारेबाजी की छात्रों ने बताया बिना किसी सूचना के बिना शिकारीपाड़ा महाविद्यालय प्रशासन एवं शिकारीपाड़ा प्रखंड प्रशासन बिना सलाह मशवरा के हमारा एग्जाम सेंटर बदल दिया गया है एग्जामिनेशन कंट्रोल के द्वारा बिना भौगोलिक स्थिति के जांच के एग्जाम सेंटर बदल दिया गया है कि जबकि अन्य कॉलेज का सेंटर नहीं बदल गया है
सरसाजोल प्रखंड मुख्यालय से जो लगभग 18 किलोमीटर दूर है जिस कारण छात्र छात्राएं एवं अभिभावक सभी परेशान हो चुके हैं क्योंकि सरसाजोल जाने के लिए नियमित रूप से ऑटो टोटो नहीं चलती है न कॉलेज टाइम में कोई बस चलती है ना कोई बस उपलब्ध है सरसासोल जाने के लिए निजी ऑटो टोटो को किराए पर लेकर जाना पड़ेगा जो सभी छात्राओं में अभिभावकों को काफी मंगहा पड़ेगा है आर्थिक नुक़सान उठाना पड़ेगा छात्र छात्राओं सुरक्षा का दृष्टिकोण से शिकारीपाड़ा में सेंटर हटाना उचित नहीं है क्योंकि पुलिस सुरक्षा शिकारीपाड़ा में मौजूद है अगर किसी छात्र की तबीयत खराब होती है मेडिकल इमरजेंसी के लिए डिग्री कॉलेज शिकारीपाड़ा (सरसाजोल) आसपास पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध नहीं है दर्जनों की संख्या में गर्भवती महिला अपनी परीक्षा दे रही है केंद्र बदलने से गर्भवती महिलाओं को दिक्कत को सामना करना पड़ सकता है केंद्र बदलने के लिए शिकारीपाड़ा प्रखंड प्रशासन एवं शिकारीपाड़ा महाविद्यालय प्रशासन किसी प्रकार का सलाह मशविरा नहीं लिया गया एग्जाम सेंटर बदल दिया गया जिस कारण छात्र छात्राएं एवं अभिभावक काफी आक्रोश में है इस पुतला दहन कार्यक्रम में शीतल कुमारी, सरला सोरेन, मनीषा मरांडी, पूजा कुमारी, अनिमेष पाल, प्रियदर्शन सिंह, समीर अंसारी, अहमद हुसैन, प्रशांत पाल, डोना चंद्र रिया कुमारी, सोनामुनी हांसदा इत्यादि सैकड़ो छात्र मौजूद थे।




एक टिप्पणी भेजें