मनरेगा खेल मैदान निर्माण में अनियमितता: ग्रामीण की शिकायत पर जांच टीम नवडीहा पहुंची



जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघरा (गुमला): - जिले के घाघरा प्रखंड अंतर्गत नवडीहा पंचायत के राजस्व ग्राम नवडीहा बरटोली में मनरेगा योजना के तहत निर्माणाधीन पोटो खेल मैदान में कथित भूमि विवाद एवं अनियमितता को लेकर ग्रामीण सुकरा उरांव ने उपायुक्त से शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त के निर्देश पर मनरेगा आयुक्त के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया गया।गुरुवार को जांच टीम ने योजना स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान लोकपाल ने बताया कि जांच प्रक्रिया अभी जारी है। शिकायतकर्ता मौके पर उपस्थित नहीं हो सका है। योजना से संबंधित सभी अभिलेख मंगाए गए हैं, जिनकी गहन जांच के बाद रिपोर्ट सौंपी जाएगी।उन्होंने कहा कि जांच के निष्कर्ष आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है या नहीं।मौके पर जांच कमेटी के सदस्य वरीय लेखा पदाधिकारी गुंजन गौरव, मनरेगा बीपीओ बेबी कुमारी पंचायत सचिव एवं नौडीहा पंचायत के मुखिया उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने