ढाका पंचायत में 'अपनार आतों कामी' कार्यक्रम आयोजित, प्रवासी मजदूरों को मिला कार्ड

 


जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा (दुमका): आज शनिवार को शिकारीपाड़ा प्रखंड के ढाका पंचायत भवन परिसर में 'अपनार आतों कामी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मो. एजाज आलम, कल्याण पदाधिकारी, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष लाल मोहम्मद अंसारी, बीपीओ, पंचायत मुखिया उषा किरण मुर्मू, सचिव रोहित कुमार वर्मा, रोजगार सेवक काजल ओझा सहित प्रखंड की अन्य पंचायतों के सचिव, रोजगार सेवक, प्रखंड कर्मी व जिले से आए कर्मी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कार्यक्रम में शरीक हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित करने के बाद दीप प्रज्वलन से हुआ। संबोधन में बीडीओ मो. एजाज आलम ने कहा कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से पलायन करने वाले मजदूरों के लिए उपयोगी है। उन्होंने प्रवासी मजदूर कार्ड बनवाने पर जोर दिया, जो जम्मू-कश्मीर, गुजरात, उत्तराखंड, मुंबई व अन्य राज्यों में काम करने वाले मजदूरों के लिए अत्यंत जरूरी है। इससे भविष्य में विभिन्न लाभ प्राप्त हो सकेंगे। इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग के आयुष्मान कार्ड का भी जिक्र करते हुए उन्होंने इसके लाभों पर प्रकाश डाला। मौके पर प्रवासी मजदूरों को कार्ड भी दिया गया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, कल्याण गुरुकुल, उद्योग विभाग, कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे, जहां ग्रामीणों ने लाभ उठाया।

Post a Comment

और नया पुराने