जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघरा (गुमला) :- घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर में शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस निमित्त प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार सहित प्रखंड एवं अंचल के सभी कर्मचारियों ने सभा में भाग लिया और दो मिनट का मौन धारण कर महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।सभा को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि बापू सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। वे हिंसा पर कभी भरोसा नहीं करते थे। सत्याग्रह और अहिंसा के बल पर उन्होंने अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने उपस्थित कर्मियों से अपील की कि हम सभी बापू के दिखाए मार्ग पर चलें, ताकि देश का तेजी से विकास हो सके।इस सभा में मुख्य रूप से लेबर इंस्पेक्टर विकास कुमार, पंचायत सचिव आशिक मीर, उपेंद्र उरांव, राजेश उरांव सहित कई प्रखंड कर्मी और आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं।
घाघरा प्रखंड में शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा
Jagta jharkhand
0



एक टिप्पणी भेजें