जागता झारखंड : लोहरदगा बढ़ती ठंड और कनकनी के बीच जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग द्वारा लोहरदगा में एक विशेष राहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष फिदाउल अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों गरीब, असहाय और बुजुर्गों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि फिदाउल अंसारी ने कहा कि राजनीति का असली अर्थ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि भीषण ठंड में जब साधन संपन्न लोग घरों में दुबके होते हैं, तब समाज के एक बड़े वर्ग के पास तन ढंकने के लिए पर्याप्त साधन नहीं होते। ऐसे में जरूरतमंदों की सेवा करना ही संगठन का प्राथमिक उद्देश्य और सबसे बड़ी इबादत है। वितरण समारोह के दौरान कंबल पाकर लाभुकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। फिदाउल अंसारी ने अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं और सक्षम लोगों से भी अपील की कि वे इस कड़ाके की ठंड में अपने आसपास के गरीबों की मदद के लिए आगे आएं। इस अवसर पर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के कई जिला व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिन्होंने व्यवस्थित रूप से वितरण कार्य संपन्न कराया। कार्यक्रम के अंत में संकल्प लिया गया कि आने वाले दिनों में भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्य जारी रहेंगे।

.jpg)
एक टिप्पणी भेजें