जीवन का सही मार्गदर्शक होता है शिक्षक अलीरजा अंसारी

   


पीएमश्री रा. उ. उच्च विद्यालय कुजरा में हुआ स्कूल ट्विनिंग प्रोग्राम का आयोजन ।  

जागता झारखण्ड सांवादाता : लोहरदगा शिक्षक समाज का भविष्य निर्माता तो है ही साथ ही वो हमें जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं छात्र अपने शिक्षक के बताए रास्तों पर चलें तो सफलता की नई इबारत लिखने में कामयाब हो सकते हैं।जीवन में कठिन परिश्रम,लगन,आत्मविश्वास,सतत् प्रयास का कोई विकल्प ही नहीं है।ये बातें लोहरदगा प्रखंड अवस्थित पीएमश्री रा. उ. उच्च विद्यालय कुजरा में आज स्कूल ट्विनिंग प्रोग्राम के तहत बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पीएमश्री रा. उ. उच्च विद्यालय जिंगी के प्र प्रधानाध्यापक अलीरजा अंसारी ने कहीं उन्होंने कहा कि इस तरह कार्यक्रम से छात्र छात्राओं में सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान प्रदान होता है।स्कूल ट्विनिंग प्रोग्राम एक बेहतरीन शैक्षिक पहल है जिससे शिक्षण और सीखने की प्रक्रिया समृद्ध होती है इसके पूर्व विद्यालय पहुंचने पर पीएमश्री जिंगी के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का मुख्य द्वार पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ पीएमश्री जिंगी के प्रधानाचार्य अलीरजा अंसारी पीएमश्री कुजरा की प्रधानाध्यापिका राजश्री भगत तथा दोनों विद्यालयों के शिक्षकों एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया तत्पश्चात दोनों विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुती दी पीएमश्री जिंगी के छात्रों ने कराटे खेल का हैरतअंगेज प्रदर्शन तर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया मौके पर सहायक शिक्षक आदित्य कुमार वैद्य बैजनाथ प्रजापति पीएमश्री जिंगी प्रबंधन समिति अध्यक्ष कंचन राम पीएमश्री कुजरा अध्यक्ष अध्यक्ष हीरन उरांव ने अपने संबोधन में किताबी पढ़ाई के साथ व्यवहारिक जानकारी चारित्रिक गुणों का विकास अनुशासन निरंतर अभ्यास पर बल दिया मंच का शानदार संचालन भजन चक्रवर्ती एवं धन्यवाद प्रेषण करते हुए पीएमश्री कुजरा की प्रधानाचार्या राजश्री भगत ने कहा कि दोनों विद्यालयों के साझाकरण से छात्रों के साथ शिक्षकों को भी बहुत कुछ सीखने का मौका मिला है मौके पर शिक्षक शिक्षिकाएं अंजेला अगाथा कुजूर, अभय कुमार साहू, दुर्गी कुमारी नीलम गुड़िया शकुंतला मिंज सुषमा कुजूर रजिया खातून मो. अकबर आलम सुनिता कुमारी राजदेव कुमार साहू, फूलमनी उरांव संध्या सोनी देवंती कुमारी विद्यालय संरक्षक रविन्द्र नाथ शाहदेव मजीद अंसारी, मनोज ठाकुर जिंगी दीपक मांझू इल्फाज अंसारी रूबी खातून शांति देवी वीणा देवी रजिया खातून सहित सैकड़ों अभिभावक और छात्र छात्राएं उपस्थित थे





Post a Comment

और नया पुराने