मंजिल उन्हीं को मिलती है जो खड़े होते हैं अपने पैरों पर -अनिल कंडुलना

 




जागता झारखंड  : सिमडेगा कोनबीर स्थित प्रतिष्ठित मॉन्फोर्ट स्कूल, जो कि सी बी एस ई बोर्ड द्वारा संचालित है, में कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार,अभिभावकगण एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि झामुमो  जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह विदाई समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन और नए सपनों की शुरुआत है।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने इस विद्यालय से केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि अनुशासन, संस्कार, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी भी सीखी है, जो उनके जीवन भर काम आएगी। उन्होंने बोर्ड परीक्षा को जीवन का एक पड़ाव बताते हुए कहा कि परीक्षा ही जीवन की अंतिम मंज़िल नहीं होती, बल्कि असली सफलता वही है जो असफलता से सीखकर आगे बढ़े।अनिल कंडुलना ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी, खिलाड़ी या समाजसेवक बनें, लेकिन सबसे पहले एक अच्छा इंसान बनना न भूलें। साथ ही माता-पिता एवं शिक्षकों के सम्मान और समाज व देश के लिए कुछ करने की भावना को बनाए रखने की अपील की।कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और संघर्ष की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल ब्रदर बिनोय, डायरेक्टर ब्रदर अमर, ब्रदर जॉन, ब्रदर फिलिप, शिक्षक शिक्षिकाएं, झामुमो केंद्रीय सदस्य नोवास केरकेट्टा, फिरोज अली, संजु डांग मौजूद थेl

Post a Comment

और नया पुराने