जागता झारखंड : सिमडेगा छोटानागपुर कल्याण निकेतन एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन्स के तत्वावधान में सिमडेगा जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन हेतु 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्ति जागरूकता रथ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ठेठईटांगर प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, पंचायत मुखिया संगीता मिंज एवं विधायक प्रतिनिधि मोहोम्माद कारू द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। इस कार्यक्रम में छोटानागपुर कल्याण निकेतन के सभी कार्यकर्ता एवं अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि यह जागरूकता रथ ग्रामीण समुदायों में बाल विवाह के दुष्परिणामों को लेकर चेतना फैलाने का सशक्त माध्यम बनेगा और लोग इस कुप्रथा के विरुद्ध आगे आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बाल विवाह का उन्मूलन केवल गैर सरकारी संगठनों या सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर ग्रामीण समुदायों को अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। जब सभी लोग मिलकर इस सामाजिक बुराई के खिलाफ खड़े होंगे, तभी इसका स्थायी रूप से अंत संभव है। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र का प्रत्येक बच्चा सुरक्षित, संरक्षित और शिक्षित हो सके तथा अपने गांव, जिले और देश का नाम रोशन कर सके। छोटानागपुर कल्याण निकेतन इस संकल्प के साथ निरंतर कार्यरत है कि सिमडेगा जिला बाल विवाह मुक्त बने और बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो।

.jpg)


.jpg)

.jpg)
एक टिप्पणी भेजें