14 दिसंबर दिल्ली कूच और 28 दिसंबर झंडा कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस का बूथ मिशन तेज
मुजफ्फर हुसैन, जागता झारखण्ड, ब्यूरो राँची :— खिजरी विधानसभा स्तरीय ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों एवं बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) का सम्मेलन कांग्रेस विधायक दल के उप–नेता सह खिजरी विधायक राजेश कच्छप के आवासीय कार्यालय परिसर, लुपुंगटोली में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक दल के उप–नेता सह खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने सभी अतिथियों एवं खिजरी विधानसभा क्षेत्र के कर्मठ कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खिजरी के प्रत्येक कार्यकर्ता की उपस्थिति इस बात का संदेश दे रहा है कि लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में कांग्रेस का हर सिपाही बूथ - बूथ पर तैयार है। कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट वोट चोरी नहीं होने देंगे, लोकतंत्र की रक्षा के इस निर्णायक अभियान में हमारा हर बूथ लेवल एजेंट पूरी ईमानदारी सतर्कता और संकल्प के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।
मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी के. राजू का संबोधन
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी के. राजू ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों की समस्याओं का समाधान ग्राम पंचायत कमिटी के पदाधिकारियों को मिलकर करना होगा। प्रत्येक माह बीएलए अनिवार्य रूप से पंचायत बैठक सुनिश्चित करें और उसमें महिलाओं की समस्याएँ, मनरेगा से जुड़ी दिक्कतें तथा स्थानीय मुद्दों पर चर्चा कर विधायक राजेश कच्छप के साथ समन्वय बनाते हुए समाधान निकालें। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एसआईआर के माध्यम से वोटरों को मतदान से रोकने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी बीएलए को प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि बूथ स्तर पर कोई कठिनाई न आए।
भाजपा पर साजिश का आरोप — सह प्रभारी सिरिबेला प्रसाद
कार्यक्रम में उपस्थित सह–प्रभारी सिरिबेला प्रसाद ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने बिहार में 69 लाख लोगों को वोट देने के अधिकार से वंचित कर दिया। झारखंड में भी एसआईआर के बहाने यही साज़िश की जा रही है। बूथों पर वोटरों के अधिकार को खत्म करने की कोशिश की जा रही है, जिसके खिलाफ सतर्क रहने की जरूरत है। राहुल गांधी इसी लड़ाई को देश भर में लड़ रहे हैं।
भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही — स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी l
झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में भाजपा समर्थक कांग्रेस कार्यालयों पर हमला कर रहे हैं। लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। बीएलए को बूथ की जिम्मेदारी मजबूती से निभानी होगी और एकजुट रहना होगा।
झंडा लगाने और दिल्ली कूच करने का आह्वान — प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि सभी बीएलए, प्रखंड अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष 28 दिसंबर को अपने–अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाएँ। उन्होंने 14 दिसंबर को बड़ी संख्या में दिल्ली के रामलीला मैदान पहुँचने का आह्वान किया। कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि देश को मजबूत संविधान कांग्रेस ने दिया है। आज भाजपा लोकतंत्र की बुनियाद को कमजोर करने में लगी है। कांके विधानसभा के विधायक सुरेश बैठा ने बीएलए को एकजुट होकर जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि आज भाजपा देश को अंदर से खोखला कर रही है। खिजरी विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कार्य सराहनीय है। लोकसभा चुनाव में खिजरी ने बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुण्डा ने सम्मेलन में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
सम्मेलन में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शाहजादा अनवर, विधायक राजेश कच्छप की धर्मपत्नी रिया तिर्की, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सह चेयरमैन, भूमि विकास बैंक लिमिटेड, अली इमाम परवेज, रियाज अहमद, अशोक मिश्रा, दुतिनाथ महतो, माधो कच्छप, सतीश पंडा, विजय टोप्पो, तुलसी खरवार, एतवा उरांव, श्रवण मुण्डा, राजेंद्र मुण्डा, दीपा उरांव, आशा कच्छप, मेरी तिर्की, उप प्रमुख रिजवान अंसारी (ओरमांझी), जफर इमाम, सुरेश साहु, रशीद अंसारी, शिवदास गोस्वामी, धरमु नायक, सुकरा उरांव, शाहवीर लोहरा, शिलास टूटी, कल्याण लिंडा, रीता होरो, रेखा देवी, सफीउल्लाह अंसारी, कमिश्नर मुण्डा, रमेश पांडेय, रब्बानी राज, रेजाक अंसारी, सरफराज शाहिदी, मजीबुल अंसारी, रबिन्द्र करमाली, मोबीन अंसारी आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें