नारायणपुर में विश्व मृदा दिवस पर आयोजित प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला में किसानों को दी गई कृषि तकनीक की जानकारी।





जागता झारखंड संवाददाता,शहादत अली नारायणपुर (जामताड़ा) नारायणपुर प्रखंड सभागार में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के द्वारा शुक्रवार को विश्व मृदा दिवस के अवसर पर प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला का आयोजन किया गया। जिला आत्मा जामताड़ा से संजय कुमार,प्रखंड कृषि पदाधिकारी परेश चन्द्र दास, बीटीएम सीमावर्ती सिंह एवं सीआई मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।कार्यशाला में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से कृषक मित्रों एवं किसानों के अलावा जनसेवकों ने भाग लिया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी परेश चन्द्र दास ने किसानों को बताया कि मसूर और सरसों की फसल को उचित समय पर लगाने से अच्छी पैदावार संभव होती है। उन्होंने रबी फसल बीमा योजना कि जानकारी दी,वही संजय कुमार द्वारा किसानों को मिट्टी जांच से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां देकर मृदा संरक्षण और फसल की गुणवत्ता सुधारने पर भी जोर दिया। बीटीएम एकबाल हुसैन ने आलू पौधों में होने वाली बीमारियों और उनकी रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही अन्य रबी फसलों की उन्नत खेती के लिए आवश्यक तकनीकी ज्ञान किसानों को उपलब्ध कराया।कार्यशाला में जनसेवक महावीर दास,राजनाथ सिंह,बदलाव चन्द्र दास, जयदेव मुर्मू,कृषक मित्र मोफिज अंसारी, महफूज आलम सहित काफी संख्या में ग्रामीण किसान उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने