जागता झारखंड संवाददाता,शहादत अली नारायणपुर (जामताड़ा) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में प्रभारि चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.एके सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को महिला बंध्याकरण का विशेष शिविर लगाया गया। बंध्याकरण ऑपरेशन के लिए आए महिलाओं का शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन आदि जरूरी स्वास्थ्य जांच लैब तकनीशियन सूर्यकांत सुधाकर और सागर दास ने किया। जिसके बाद शिविर में सदर अस्पताल जामताड़ा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.दुर्गेश झा ने मेडिकल जांच करने के उपरांत 13 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया। शिविर में साथी सहिया, स्वास्थ्य सहिया समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने समर्पित सेवा दी,जिससे योजना सफल रही। यह योजना महिला स्वास्थ्य व परिवार नियोजन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम,मौके पर डॉक्टर केदार मंडल, नीतू देवी,अंजू देवी, कुसुम देवी,मंगला मंडल,रजिया बीबी, कलावती देवी,सावित्री देवी,जुगनी देवी और रोशन खातून यादि उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें