भंडरा प्रखंड में अंजुमन इस्लामिया बांधटोली कमेटी का सर्वसम्मति से विस्तार।


समाज में अंजुमन सामाजिक न्याय का प्रतीक है: आफताब आलम 

जागता झारखंड संवाददाता शकील अहमद।भंडरा/लोहरदगा :भंडरा प्रखंड के अंतर्गत अंजुमन इस्लामिया बांधटोली कमिटी का विस्तार शुक्रवार शाम को सर्वसम्मति और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस प्रक्रिया में एकबाल अंसारी को सर्वसम्मति से सदर अध्यक्ष और हारुन रसीद को सेक्रेट्री सचिव चुना गया। कमिटी के शांतिपूर्ण गठन के लिए अंजुमन इस्लामिया प्रखंड कमेटी, भंडरा, ने अंजुमन इस्लामिया बांधटोली के सभी सदस्यों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया और नवनियुक्त सदर व सेक्रेट्री को हार्दिक मुबारकबाद दी। प्रखंड सदर आफताब आलम ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा, समाज में अंजुमन सामाजिक न्याय की संस्था होती है। प्रखंड कमेटी उम्मीद करती है कि जिस तरह गांव के लोगों ने सदर और सेक्रेट्री पर भरोसा जताया है, वे उस पर खरे उतरेंगे। साथ ही, वे अपनी कमेटी और समाज की मजबूती के लिए नशा, जुआ, दहेज जैसी बढ़ती बुराइयों को रोकने में प्रखंड कमेटी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। प्रखंड सेक्रेट्री अब्दुल रऊफ खान ने भी नवनियुक्त सदर व सेक्रेट्री एवं समस्त ग्रामवासियों को कमेटी के सफल गठन पर बहुत-बहुत मुबारकबाद पेश की। इस अवसर पर मुबारकबाद देने वालों में मुख्य रूप से सेक्रेट्री अब्दुल रऊफ खान, नायब सदर मुमताज अंसारी, नायब सेक्रेट्री मुबारक अंसारी, खजांची शकील अंसारी, ऑफिस सेक्रेट्री सलमान अंसारी, और परवेज अंसारी, मंसुर अंसारी, मजबुल्ला मिरदाहा, मंजुर अंसारी, इम्तियाज अंसारी, खुर्शीद अंसारी, हैदर मिरदाहा, नसीम मिरदाहा, हसबुल खान, बाबर अंसारी, वसीम अंसारी, जेयाउल अंसारी, महफुज अंसारी, अफरीदी अंसारी, सफरुल्ला अंसारी, मुस्ताक अंसारी, ताज अंसारी, तबरेज अंसारी, मुनीफ अंसारी, एकबाल अंसारी, सुल्तान खान, इस्तियाक अंसारी, सदाम खान, उस्मान अंसारी, शाहजहां अंसारी, अलीम अंसारी, मोजिबुला मिरदाहा, तहजुद हुसैन, अब्दुल कुद्दुस, सद्दाम अंसारी, साजीद अंसारी, अमानत अंसारी, मोकतार अंसारी, मोबारक अंसारी, रमजान अली, के अलावा प्रखंड के सभी बुद्धिजीवी उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने