जागता झारखंड सिमडेगा/बांसजोर : प्रखंड के बांसजोर पंचायत के डोंगापानी चुन्युटोली गांव के लोग लगभग 5 महीने से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण अंधेरा मे रहने को विवश थे। वे अपनी समस्या ले कर झामुमो जिला अध्यक्ष अनिल कंडूलना से संपर्क किए। झामुमो जिला अध्यक्ष ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से सम्पर्क कर उन्हे तुरंत ट्रांसफार्मर दिलाया। गांव मे ट्रांसफार्मर आने से ग्रामीणों मे खुशी का महौल देखा गया। गांव के ग्रामीणों की उपस्थिति में पहान द्वारा फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया गया। ट्रांसफार्मर मिलने पर गांव वालों मे खुशी की लहर देखने को मिली और उपस्थित ग्रामीणों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद, हेमंत सोरेंन जिंदाबाद, कल्पना सोरेंन जिंदाबाद, वीर शिबू सोरेंन अमर रहे के नारों से गूंजने लगा। इस अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष अनिल कंडूलना झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य नोवास केरकेट्टा झामुमो जिला उपाध्यक्ष रितेश बड़ाईक झामुमो जिला युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष दिलीप बा झामुमो कार्यकर्ता अरविंद टेटे, जैलाल गंझु, समुएल तोपनो, रतिया जी और भारी संख्या मे महिला और पुरुष उपस्थित थे।
हर गांव तक बिजली पहुँचाना सरकार का लक्ष्य:- अनिल कंडुलना
Jagta jharkhand
0


एक टिप्पणी भेजें