ताइक्वांडो बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में सफल खिलाड़ियों को डिवाइन पब्लिक स्कूल परिसर में सम्मानित किया गया


जागता झारखण्ड संवादाता नवाज खान :
लोहरदगा जिले के कुड़ु प्रखंड स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा में सफल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया l बीते 3 दिसंबर 2025 दिन बुधवार को आयोजित परीक्षा में कुल 48 खिलाड़ी सफल हुए l परीक्षा में वाइट टू येलो बेल्ट में 32, येलो टू ग्रीन में 4, ग्रीन टू ग्रीन वन में 2, ग्रीन वन टू ब्लू में 5 और ब्लू वन टू रेड में 2 खिलाड़ियों ने सफ़लता प्राप्त किए हुए साथ ही खिलाड़ी आयुष्मान कुमार सिंह ने ब्लैक बेल्ट के एग्जाम में सफ़लता प्राप्त किए l बेस्ट पूमसे बालिका वर्ग में साक्षी कुमारी, बालक वर्ग में हर्ष कुमार, बेस्ट किक बालिका वर्ग में कुमकुम कुमारी, बालक वर्ग में प्रिंस कुमार, बेस्ट डिसिप्लिन बालक वर्ग में सिद्धांत कुमार सिंह और बालिका वर्ग में आफिया नाज को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया l लोहरदगा जिला के उपसचिव सह राष्ट्रीय कोच 

अरविंद यादव ने बताया इस तरह से खिलाड़ियों में उभर के आना हमारे जिले के लिए गर्व की बात है साथ ही विद्यालय के डायरेक्टर सर ने बताया विद्यालय में इस तरह से खिलाड़ियों का एग्जाम होना खिलाड़ियों के लिए एक गर्व की बात है सम्मानित करने में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।



Post a Comment

और नया पुराने