जागता झारखण्ड सांवादाता नवाज खान : रविवार को पड़हा भवन कुरु में ,पारंपरिक शवासन पड़हा व्यवस्था के नेतृत्व पर अनिल भगत, पिता स्व गौरीशंकर भगत, लोहरदगा एवं सारिका भगत,पिता स्व एतवा उरांव, बरियातू सरहुल नगर ,पैतृक ग्राम हानहट कैरो,लोहरदगा का बिवाहिक स्थिति बहुत दिनों से अन बन चल रही थी एवम् लगभग 10 वर्षों से अलग अलग रहा करते थे,इसको ले कर पूर्व में डीभोष को लेकर लड़का पक्ष द्वारा कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया परन्तु इन दोनों का विवाह सरना रीति रिवाज द्वारा होने के कारण कास्टंबरी लो अधिनियम को पालन करते हुए कोर्ट के द्वारा डीभोष देने में असमर्थ हुए, साथ में कार्य को पूरा करने के लिए सामाजिक स्वास्थ्य पड़हा व्यवस्था से लिखित पत्र लाने का आश्वासन दी गई,
जिसके उपरान्त अनिल भगत, पिता स्व गौरीशंकर भगत लोहरदगा लिखित आवेदन पारंपरिक शवासन पड़हा व्यवस्था लोहरदगा को दिया गया। जिसके बाद पड़हा के अधिकारियों द्वारा लड़का एवम् लड़की दोनों पक्ष को नोटिश कर के पड़हा भवन कुरु में बुला कर बयान ली गई, बयान में साफ शब्दों में दोनों अलग अलग रहने का बयान दी ,अंत में निर्णय सुनाने के लिए आज दिनांक 07/12/2025 दिन रविवार को बुलाया गया जिसमें लड़की पक्ष निर्णय सुनने के लिए उपस्थित नहीं हुई जबकि पूर्व में अलग रहने का बयान दे चुकी है दोनों पक्ष बयान को गंभीरता से लेते हुए लड़का एवम् लड़की पक्ष का पांचों एवम् पड़हा पदाधिकारियों द्वारा ( विवाह विच्छेद पत्र ) छूटा छूटी का सामाजिक रस्म को पूरा करते हुए निर्णय सुनाया गया ।
मौके पर उपस्थित , पारम्परिक स्वशासन पड़हा व्यवस्था बेल विजय उरांव, दीवान संजीव भगत, उप दीवान जतरु उरांव, पड़हा संयोजक विनोद उरांव, आदिवासी छात्र संघ जिला अध्यक्ष अवधेश उरांव, महासचिव फूलचंद उरांव, पड़हा पेल्लो कोटवार नीतू साक्षी टोप्पो, सुनील पहान, नव पड़हा चुनद बेल रवींद्र उरांव, अनिल उरांव,कामेश्वर उरांव, अशोक पहान, अध्यक्ष राजी पड़हा सन्नी उरांव, विवाह जोड़ो का अगुवा अनीता कुजूर,संदीप उरांव, (महतो) सुबोध उरांव, मारोती भगत मिश्रीर उरांव, संजय उरांव, बुधराम भगत, राजेंद्र भगत , राजू उरांव, बुद्धू उरांव, इत्यादि सैकड़ों की तादाद में महिला पुरुष मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें