शिकारीपाड़ा प्रखंड में किसानों को गेहूँ एवं चना बीज का वितरण



जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा (दुमका): उपायुक्त दुमका के निर्देशानुसार सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मो एजाज आलम ने प्रखंड परिसर स्थित ग्रामीण किसानों को रबी फसलों हेतु गेहूँ और चना के बीज वितरित किए। इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजीव सोरेन, एटीएम, बीटीएम एवं विभिन्न गांवों के किसान भी मौजूद थे। यह वितरण किसानों की आर्थिक सहायता एवं बेहतर उत्पादन को ध्यान में रखते हुए किया गया। इस वर्ष भी अनुदानित दरों पर गुणवत्तापूर्ण गेहूँ और चना के बीज वितरण से क्षेत्रीय किसान आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ेंगे। इससे उनकी फसलों की पैदावार में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Post a Comment

और नया पुराने