तेलियाचक बाजार में दिव्यांगजनों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 



जागता झारखंड संवाददाता काठीकुण्ड। बिरसा दिव्यांग समिति के सहयोग से तेलियाचक बाजार, काठीकुण्ड में दिव्यांगजनों के सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड समन्वयक बाबुराम मंडल ने की।कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि तेलियाचक के ग्राम प्रधान शंभू पाल, समिति के अध्यक्ष नीतेश कुमार, कोषाध्यक्ष एवं निर्देशक प्रियतम कुमार सिंह तथा लेखापाल उपेन्द्र राय उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दुमका प्रखंड समन्वयक डमरूधर सिंह ने किया।कार्यक्रम में 53 दिव्यांगजन तेलियाचक बाजार एवं आसपास के गाँवों से पहुंचे। प्रखंड समन्वयक शौकत अंसारी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि जिन दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण-पत्र यूडीआईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन नहीं हुआ है, वे आज उसका पंजीकरण करवा सकते हैं।समिति अध्यक्ष श्री नीतेश कुमार ने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री सारथी योजना सहित राज्य सरकार की अन्य योजनाओं की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष प्रियतम कुमार सिंह ने बताया कि अगले वित्तीय वर्ष में काठीकुण्ड प्रखंड में एलिम्को रांची की सहायता से सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए यूडीआईडी कार्ड बनवाना आवश्यक है।लेखापाल उपेन्द्र राय ने दिव्यांग छात्रों के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम प्रधान श्री शंभू पाल ने दिव्यांगजनों को प्राथमिकता देने और आरक्षण की व्यवस्था को गांव में व्यापक रूप से लागू करने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में बबली कुमारी, मान्तु कुमारी, जाबा सिंह, दिनानाथ पाल, राकेश मोदी सहित अन्य दिव्यांगजन मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने