लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नसीम अंसारी और श्यामलाल यादव से अवैध हथियार व कारतूस बरामद, गिरफ्तार

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा


शनिवार को पुलिस अधीक्षक, सादिक अनवर रिज़वी को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि नसीम अंसारी हेसवे बाजारटोली, थाना सेन्हा जिला-लोहरदगा जो जे.जे०एम०पी० संगठन का सर्मथक है, के द्वारा अपने पास अवैध हथियार, गोली छुपा कर रखा गया है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा के द्वारा उक्त सूचना के सत्यापन एवं अग्रतर कारवाई हेतु समीर कुमार तिर्की, पुलिस उपाधीक्षक ,लोहरदगा एवं सुधीर प्रसाद साहु, नव नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक सह अंचल निरीक्षक, लोहरदगा को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए नीरज झा, थाना प्रभारी सेन्हा थाना के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त गठित टीम के द्वारा ग्राम-हेसवे में छापामारी कर दो व्यक्ति 1. नसीम अंसारी पे0 सराफत अंसारी, हेसवे बाजारटोली, थाना सेन्हा जिला-लोहरदगा 2. श्यामलाल यादव छटन यादव हेसवे, थाना सेन्हा, लोहरदगा को पकड़ा गया। उक्त दोनों पकड़ाये गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर इनके घर के पास में ही साके पहाड़ में छुपा कर रखे गए अवैध हथियार के बारे में बताया गया। इनके द्वारा बताये गये स्थान पर इनके समक्ष विधिवत तलासी लेने पर 1. 02 पीस पिस्टल (7.65 MM) 2. 82 पीस (5.56 MM) INSAS रायफल के कारतूस 3. 03 पीस 0.315(8MM) कारतूस बरामद किया गया।इस संबंध में सेन्हा थाना काण्ड सं0 117/25, दि0 06.12.25, धारा 25(1-AA)/25(1-B)a/26/35 Arms Act दर्ज कर पकड़ाये उक्त दोनों व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता :-

1. नसीम अंसारी हेसवे बाजारटोली, थाना सेन्हा जिला-लोहरदगा

2. श्यामलाल यादव हेसवे, थाना सेन्हा, लोहरदगा

जप्त सामग्री :-

1. 02 पीस पिस्टल (7.65 MM)

2. 82 पीस (5.56 MM) INSAS रायफल कारतूस

3. 03 पीस 0.315 (8MM) कारतूस

छापामारी टीम के सदस्य :-

1. समीर कुमार तिर्की, पुलिस उपाधीक्षक , लोहरदगा

2. सुधीर प्रसाद साहु, नव नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक सह अंचल निरीक्षक, लोहरदगा

3. नीरज झा, थाना प्रभारी, सेन्हा थाना, लोहरदगा

4. अविनाश कुमार, सेन्हा थाना

5. असर्फी बहेलिया, सेन्हा थाना

6. गोवंघन तुरी, सेन्हा थाना

7. सेन्हा थाना सशस्त्र बल

इस कार्रवाई से स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई और अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध प्रभावी कदम उठाए गए हैं।

Post a Comment

और नया पुराने