पांकी में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा ओलंपियाड परीक्षा का सफल आयोजन, 26 स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा।

 



जागता झारखंड आशीष कुमार पांकी /पलामू पांकी। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन इकाई पांकी की ओर से ब्लॉक स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन शनिवार को किया गया, जिसमें पांकी क्षेत्र के 26 निजी विद्यालयों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना था।परीक्षा में गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, सामान्य ज्ञान एवं रीजनिंग विषय शामिल थे। आयोजकों के अनुसार रीजनिंग विषय को विशेष रूप से शामिल किया गया ताकि बच्चों में तार्किक क्षमता एवं बुद्धि परीक्षण को मजबूती मिल सके।परीक्षा में पांकी से शिक्षा निकेतन स्कूल , एसेंट स्कूल , कमला एजुकेशन , किड्स स्कूल , नेशनल पब्लिक स्कूल, ग्रीनलैंड कान्वेंट स्कूल ,नेचर आवासीय विद्यालय, ज्ञानदीप आवासीय विद्यालय,  मॉडर्न पब्लिक स्कूल बिंद्रा बहेरा, एलिट पब्लिक स्कूल नोडिहा, रेड रोज पब्लिक स्कूल नोडिहा, सनराइज पब्लिक स्कूल बहेरा, MGI एकेडमी छपी कला, विश्व चेतना नवागढ़, स्वामी विवेकानंद तेतराई, चंदू आवासीय विद्यालय बसडीहा, सनशाइन पब्लिक स्कूल सगलीम, बाल संस्कार स्कूल सगलीम, BM पब्लिक स्कूल पेरी मोड़, ब्राइट फोर्ट पब्लिक स्कूल पाखी, एसएस मेमोरियल स्कूल,  आवासीय विद्यालय पिपराटाड़ समेत अन्य विद्यालय शामिल रहे।कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए उड़न दस्ता टीम का गठन किया गया। इसमें Md. करमुद्दीन अंसारी तथा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन पांकी इकाई के अध्यक्ष विनोद सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परीक्षा संचालन के लिए एक्शन पब्लिक स्कूल को कंट्रोल सेंटर बनाया गया, जहां संगठन के सचिव द्वारा पूरे कार्यक्रम का समन्वय किया गया। सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षक नियुक्त किये गए थे ताकि परीक्षा कदाचार एवं पक्षपात मुक्त हो । एसोसिएशन के अध्यक्ष बिनोद सिंह ने बताया ने बताया कि ओलंपियाड का अगला चरण प्रखंड स्तरीय परीक्षा 14 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर विद्यालय संचालकों एवं अभिभावकों ने संतोष व्यक्त किया है।

Post a Comment

और नया पुराने