सुंदरु के शहादत चौक में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कांग्रेस की 141वी स्थापना दिवस

 


जागता झारखण्ड सांवादाता नवाज खान कुडू लोहरदगा : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 141 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान नए पुराने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया और राष्ट्रगान गाया कांग्रेस पार्टी के कुड़ू युवा प्रखंड अध्यक्ष अलताफ अंसारी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर स्थापना दिवस के अवसर पर मीठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। युवा प्रखंड अध्यक्ष अलताफ अंसारी  ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम पूरे देश में मनाया जा रहा है आज 141 वां स्थापना दिवस है। हम सभी कार्यकर्ता पूरे जज्बे और श्रद्धा के साथ कांग्रेस पार्टी का यह दिवस त्योहार के रूप में मनाने का प्रयास किए हैं। आप सभी जानते हैं कि यह पार्टी कुर्बानियों की पार्टी है हमारे पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं स्व राजीव गांधी देश और पार्टी के लिए कुर्बान हुए हैं सभी को संदेश देते हुए बताया कि 28 दिसंबर 1885 में आज के ही दिन कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी। वोमेश चन्द्र बनर्जी दादाभाई नौरोजी फिरोजशाह मेहता लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक महात्मागांधी पंडित जवाहरलाल नेहरू सरदार वल्भभाई पटेल मौलाना अबुल कलाम आजाद डॉ भीमराव आंबेडकर सुभाषचंद्र बोस, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी ने देश की आजादी की लड़ाई लडी़ एक एक ईट जो़ड़कर राष्ट्र का निर्माण किया। छोटी छोटी 5 सौ से ज्यादा रियासतों को मिलाकर एक राष्ट्र भारत बनाया। राजीव गांधी ने अपने काल से 30 साल आगे के भारत के भविष्य के लिए 21 वी सदी का नारा दिया इक्कीसवी सदी को कम्प्यूटर संचार और इंटरनेट की सदी बनाने की नींव राजीव गांधी ने रखी रखी है स्थापना दिवस के अवसर पर हम सभी कार्यकर्ता एक साथ प्रण लेते हैं कि आने वाले 2029 के चुनाव में फिर से कांग्रेस की सरकार को देश में लाएंगे मौके पर मंडल अध्यक्ष सुशील उरांव पंचायत अध्यक्ष जसीम अंसारी प्रखंड महासचिव सहाबुल राय पंचायत उपाध्यक्ष तौजीर अंसारी असलीम खान नौशाद अंसारी रोजामत अंसारी  राजू उरांव शिवशंकर महली भुनु राम असलम खान हारुन खान मुस्ताक अंसारी मैनुल अंसारी शमीम अंसारी कुर्बान अंसारी इलयास राय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Post a Comment

और नया पुराने