जागता झारखंड ब्यूरो चीफ गुमला : लोहरदगा रोड स्थित सांसद प्रतिनिधि सह कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा की अध्यक्षता में मंगलवार को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रनिर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने कहा कि इंदिरा गांधी सिर्फ एक राजनीतिक हस्ती नहीं थीं। बल्कि वे दृढ़ निश्चय, साहस और राष्ट्रहित के संकल्प का प्रतीक थीं। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए जो फैसले लिए। वे आज भी देश के लिए प्रेरणा हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने कठिन परिस्थितियों को पार करते हुए वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई। आज उनकी जयंती पर हम सभी उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास इंदिरा गांधी जैसे महान नेताओं के संघर्षों से भरा है। उनका जीवन हमें सिखाता है कि कठिन समय में भी देश और समाज के हित को सर्वोपरि रखना चाहिए। हमें एकजुट होकर गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचितों के हक के लिए काम करना है, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष आज़ाद अंसारी, नगर अध्यक्ष जय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष गुलाम सरवर, रफी अली, मनोरंजन टोप्पो, सीता देवी, जॉय कुजूर, रूपेश कुमार सन्नी, अभिषेक सोरेंग, राहुल सिंह, गणेश राम, ज्योति कुजूर, शाहजहां अंसारी, शादाब आलम, मिथलेश बड़ाइक, सगीर आलम, क्रिस्टीना केरकेट्टा, सौरभ कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में इंदिरा गांधी के सपनों का भारत बनाने का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम का संचालन कांग्रेसजनों ने उत्साहपूर्वक किया और जयंती समारोह सौहार्द्रपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।
इंदिरा जी का जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रहित की मिसाल,राजनील तिग्गा ,
Jagta jharkhand
0


एक टिप्पणी भेजें