आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर झामुमो सिमडेगा ने फूंका बिगुल- अनिल कांडुलना




झामुमो कार्यकर्ता अभी से चुनावी मैदान में जुट जाएं, संगठन की ताकत ही हमारी जीत की गारंटी - सफीक खान


जागता झारखंड : सिमडेगा नगर परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को परिसदन भवन सिमडेगा में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल कांडुलना ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी नगर परिषद चुनाव के लिए संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करना तथा ब्लॉक लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति एवं गठन प्रक्रिया को अंतिम रूप देना था बैठक में जिलेभर के पदाधिकारी, केंद्रीय समिति के सदस्य, प्रखंड अध्यक्ष-सचिव और सभी संगठनात्मक इकाइयों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


बीएलए गठन हेतु किया गया प्रभारियों की घोषणा


बैठक में विभिन्न प्रखंडों के लिए प्रभारियों का चयन किया गया ताकि समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से बीएलए का गठन सुनिश्चित हो सके जिसमें सिमडेगा प्रखंड केंद्रीय समिति सदस्य मो० इरशाद, कुरडेग प्रखंड केंद्रीय समिति सदस्य नुसरत खातून, केरसई प्रखंड केंद्रीय समिति सदस्य प्रफुल्लित डुंगडुंग, पाकरटांड़ प्रखंड केंद्रीय समिति सदस्य सुनील खेस, ठेठईटांगर प्रखंड केंद्रीय समिति सदस्य नोवस केरकेट्टा, कोलेबिरा प्रखंड केंद्रीय समिति सदस्य फिरोज अली, जलडेगा प्रखंड केंद्रीय समिति सदस्य ज़ुसफ़ लुगुन, बोलबा प्रखंड केंद्रीय समिति सदस्य संजू डांग वहीं सिमडेगा नगर, सदर, बानो और बांसजोर प्रखंडों में यह कार्य जिला समिति के अध्यक्ष और सचिव की देखरेख में पूरा किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल कांडुलना ने कहा झामुमो हमेशा जनता के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई लड़ता रहा है। आने वाला नगर परिषद चुनाव जनता के विश्वास की परीक्षा नहीं, बल्कि झामुमो की नीतियों की जीत का अवसर है। हर कार्यकर्ता अपने बूथ को किला बनाए। बूथ ही हमारा असली चुनावी मोर्चा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक प्रभारियों और प्रखंड कमेटियों को इसी माह के 31 तारीख तक बीएलए गठन की पूरी रिपोर्ट जिला समिति को सौंपनी होगी। साथ ही, सभी वर्गीय संगठनों के जिला अध्यक्षों और सचिवों को निर्देशित किया गया कि 15 नवम्बर तक प्रखंड स्तरीय समितियों का गठन पूर्ण कर उसकी सूची जिला कार्यालय में जमा करें। जिला सचिव सफीक खान ने कहा कि नगर परिषद चुनाव में झामुमो की जीत केवल नारों से नहीं, बल्कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती से तय होगी। हमें आज से ही घर-घर संपर्क अभियान शुरू करना होगा। युवाओं, महिलाओं, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को जोड़कर झामुमो का जनाधार और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले कुछ दिनों में प्रत्येक प्रखंड और पंचायत स्तर पर समीक्षा बैठकें की जाएंगी, जिनमें चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।


संगठन का स्पष्ट संकल्प जनता के बीच, जनता के साथ


बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि झामुमो अब जनता के बीच, जनता के साथ अभियान के तहत नगर परिषद क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में संपर्क अभियान चलाएगा।

प्रत्येक वार्ड में जनता की समस्याओं, विकास की प्राथमिकताओं और चुनावी रणनीति पर कार्यकर्ता सीधे संवाद करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से बिरजू कांडुलना, रोश प्रतिमा सोरेंग, जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की, ऑस्कर डांग, रितेश बड़ाइक, बबलू,कोषाध्यक्ष राजेश टोप्पो, जिला संगठन सचिव वकील खान, पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर डांग,तथा सभी वर्गीय संगठनों के अध्यक्ष-सचिव, नगर अध्यक्ष-सचिव और सभी प्रखंडों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने