छठ व दीपावली पर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लोहरदगा की 91,993 महिलाओं को मिला खास तोहफा, ₹22.99 करोड़ की सम्मान राशि खातों में ट्रांसफर"

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा


: छठ और दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर राज्य सरकार ने महिलाओं को खास सौगात दी है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लोहरदगा जिले की 91,993 महिलाओं को अक्टूबर 2025 माह की सम्मान राशि प्रदान की गई। सरकार ने आधार आधारित भुगतान के माध्यम से लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में कुल 22 करोड़ 99 लाख 80 हजार रुपये ट्रांसफर किए हैं।लोहरदगा जिले में यह सम्मान राशि विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को दी गई। भण्डरा प्रखंड में 13,075, कैरो में 8,083, पेशरार में 4,120, सेन्हा में 14,835, कुडू में 17,669, किस्को में 11,461, लोहरदगा प्रखंड में 11,534 तथा शहरी क्षेत्र में 11,871 महिलाओं को लाभ मिला।इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उनके सामाजिक सम्मान को बढ़ाने का प्रयास कर रही है। सामाजिक सुरक्षा निदेशक प्रमोद दास ने यह जानकारी दी

Post a Comment

और नया पुराने