जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा (दुमका): शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ढाका गांव में शनिवार को ग्राम सभा अध्यक्ष पद के लिए लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव में कुल पांच प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया। इनमें सिराजुद्दीन अंसारी, मजाहान अंसारी, सफीक अंसारी, सद्दाम अंसारी एवं मोहम्मद जंगी नूर हुसैन शामिल थे।
मतदान में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग कर ग्राम सभा अध्यक्ष का चयन किया। मतगणना के बाद सिराजुद्दीन अंसारी को सर्वाधिक 247 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मजाहान अंसारी को 227 मत मिले। इस प्रकार सिराजुद्दीन अंसारी ने 20 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर ग्राम सभा अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
अन्य प्रत्याशियों में सफीक अंसारी को 146 मत, मोहम्मद जंगी नूर हुसैन को 49 मत तथा सद्दाम अंसारी को 17 मत प्राप्त हुए।
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुई। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया।ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित ग्राम सभा अध्यक्ष गांव के विकास, जनकल्याण तथा ग्राम सभा की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।



एक टिप्पणी भेजें