पाकुड़ में नो एंट्री के समय तेज रफ़्तार से चिप्स लदा हाईवा एक बच्ची का जान ले ली




सोनाजोड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा, 7 वर्षीय बच्ची सना खातून को हाइवा से कुचलना से हुई दर्दनाक मौत। 


जागता झारखंड ब्यूरो पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र के सोनाजोड़ी गांव में सोमवार को सड़क हादसे में एक सात वर्षीय मासूम बच्ची सना खातून की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सोनाजोड़ी के पास सड़क पार कर रही थी, तभी चिप्स लदा तेज रफ्तार हाईवा (रजिस्ट्रेशन संख्या BR03GC 2319) ने उसे रौंद दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने हाईवे चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मृतका की पहचान सोनाजोड़ी निवासी रियाज अंसारी की पुत्री सना खातून (7) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सना अनाथ थी और उसकी देखरेख दादा मुश्ताक अंसारी कर रहे थे।दादा के हाथ से छूट गई पोती दादा मुश्ताक अंसारी ने बताया कि वे अपनी पोती को लेकर बकरी चराने सोनाजोड़ी मोड़ गए थे। वापसी के समय पोती का हाथ पकड़कर सड़क किनारे चल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुश्ताक अंसारी बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, मुख्य मार्ग जाम हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि शाम छह बजे के बाद भारी वाहनों की नो-एंट्री रहती है, लेकिन बावजूद इसके तेज रफ्तार ओवरलोडेड गाड़ियां इस रास्ते से गुजरती हैं। हादसे के वक्त भी हाईवा तेज रफ्तार से दौड़ रहा था।

Post a Comment

और नया पुराने