चीरी नवाटोली और सुन्दरू में निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

जागता झारखण्ड संवादाता नवाज खान कुड़ू लोहरदगा।


:
कुड़ू प्रखंड क्षेत्र के चीरी नवाटोली और सुन्दरु में जुलूस-ए-मिलाद निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे, नौजवान और बुजुर्ग शामिल हुए। लोग पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद ﷺ के जन्मदिवस की ख़ुशी में नारे-ए-तकबीर और इस्लामी तराने पढ़ते हुए जुलूस में शरीक हुए। पूरा माहौल रौनक और ईमान के उजाले से सराबोर रहा।चीरी नवाटोली से निकाले गए जुलूस की अगुवाई स्थानीय इमाम जनाब अब्दुर रहमान ने की। इस अवसर पर सदर इम्तियाज अंसारी, सेकेट्री अमीन अंसारी, राजी अंसारी, तबरेज अंसारी, वसीम रज़ा, जैनुल अंसारी, जमील अंसारी, जाकिर अंसारी, शाहजहां अंसारी, जबीर अंसारी, अफसर अंसारी, नसीम अंसारी, ऐनुल, हाशिम अंसारी, तजमुल अंसारी, मेराज अंसारी, छोटू, फिरोज अंसारी, मोबारक अंसारी सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे। नौजवानों में खास उत्साह देखने को मिला, वहीं बच्चों ने भी रोशनियों और झंडों के साथ जुलूस को बेहद आकर्षक बनाया।जुलूस के दौरान शांति, भाईचारा और मोहब्बत का पैग़ाम आम किया गया। एमाम मोलाना अहमद रज़ा, मोलाना असद रज़ा, हाफ़िज़ अख्तर अतारी समेत कई धर्मगुरुओं ने तकरीर पेश कर इस दिन के महत्व और पैग़म्बर की शिक्षाओं पर रोशनी डाली। मौके पर सरपरस्त, सदर, सेकेट्री और खजांची सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी सक्रिय रहे। पूरे प्रखंड में मिलादुन्नबी का यह जश्न गंगा-जमुनी तहज़ीब और अमन-ओ-शांति का संदेश देता नज़र आया।

Post a Comment

और नया पुराने