ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी।

सरकार की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा के नारों से गूंजा भंडरा।

भंडरा/लोहरदगा


लोहरदगा जिला के भंडरा प्रखंड में शुक्रवार को धूमधाम से जश्न ए ईद मिलादुन्नबी को लेकर छेत्र के विभिन्न गांवों में जुलूस निकाला गया, जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी। बता दें कि आज ही के दिन मक्का में हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। जिसकी खुशी सारे जहां में लोग जशन ए ईद मिलादुन्नबी के नाम से मानाते हैं। जुलूस ए मोहम्मदी भंडरा प्रखंड के उदरंगी, तेतरपोका, सोरन्दा, बांधटोली, बालसोता, भौरो, पलमी, गरिया टोली, कसपुर, अकाशी, कुम्हरिया, बंडा, अम्बेरा मसमानो, आदि क्षेत्रों से हर्षोल्लास के साथ हजारों की संख्या में धार्मिक झंडों के साथ निकाली गई। वही जुम्मे की नमाज के बाद भंडरा प्रखंड अंतर्गत सभी गांवों की जुलूस-ए-मोहम्मदी भंडरा के नौडीहा चौक पहुंचा। इसके बाद जुलूस भंडरा के मेन रोड होते मसमानो चौक पहुंचा फिर वापस मस्जिद ए कादरिया के प्रांगण में जमा हुई। जिसके बाद सभी ने मिलकर अमन-चैन की सामूहिक दुआ की। जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान विभिन्न चौक पर पानी शर्बत, चना आदि चीजों का स्टॉल लगया गया जहां लोगों के बीच जलेबी और पानी का वितरण किया। मौके पर मस्जिद ए कादरिया के ईमाम हाफिज व कारी नौशाद जामई साहब ने बताया कि पैगंबर साहब ने पूरी दुनिया को अमन चैन और शांति का पैगाम दिया था। उनका मानना था कि लोगों में सबसे बेहतर इंसान वही है, जो दूसरों को मदद करें। इस राह पर यदि समाज के सभी लोग चलेंगे तो पूरे देश में हमेशा अमन-शांति कायम रहेगा मदरसा फ़ैजाने गरीब नवाज़ भंडरा के नाजिम ए आला ने कहा कि हजरत मुहम्मद (स) दुनिया के लिए रहमत बन कर आए उनके कई वाक्या हैं, जिससे यह सीख मिलती है कि आपके किरदार ऐसे होने चाहिए जिसे देख कर लोग आकर्षित हों। इस मौके पर मदरसा के बच्चों और नात खानो के द्वारा एक से बढ़कर एक नातिया कलाम पेश किया गया। इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया प्रखंड कमिटी भंडरा के सदर आफताब आलम, सेक्रेट्री अब्दुल रऊफ खान, अंजुमन इस्लामिया भंडरा के सदर शहीद अंसारी, सेक्रेट्री मंसूर अंसारी, खजांची मुमताज खान, मेराज अंसारी, शहीद अंसारी, फिरोज अंसारी, जहीर अंसारी, मास्टर ऐनुल, महबूब अंसारी, रहीम अंसारी, तालिब अंसारी, कारी जावेद, तबरेज अंसारी, अनवर अंसारी, अली अंसारी, शमीम अंसारी, शमशाद अंसारी, दानिश खान, मिनहाज अंसारी, मोजिम अंसारी, आरिफ अंसारी, वसीम अंसारी, महफूज़ अंसारी, खुर्शीद अंसारी के अलावा भंडरा प्रखंड के सभी कमेटी के सदर वो सेक्रेट्री सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


पुलिस प्रशासन भी रहे मुस्तैद।



इधर सुरक्षा को लेकर भंडरा थाना प्रभारी रवी रंजन कुमार, एसआई पप्पू गुप्ता, एसआई नीरज झा, शाकिर अली, संतोष राय के अलावा काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे। सुरक्षा को लेकर छेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस एवं दण्डाधिकारी को तैनात किया गया था।


Post a Comment

और नया पुराने