जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा : ट्रायल में भाग लेने के लिए जिला फुटबॉल संघ लोहरदगा के द्वारा यंग वॉरियर क्लब टाकू के दो खिलाड़ी को भाग लेने की अनुमती झारखण्ड फुटबाल संघ से प्राप्त कर धनबाद भेजा गया हर्ष की बात है की लोहरदगा की दो बच्चिया अंशु उराव एवं नयनति कुमारी का चयन अण्डर 13 गर्ल्स नेशनल चैम्पियनशिप कैम्प के लिए कर लिया गया है जहा उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।जिला फुटबाल संघ लोहरदगा के अध्यक्ष एवं लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत ने दोनों बच्चियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना करते हुए कहा की हमारे क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियो को जिला फुटबाल संघ के द्वारा उचित प्लेटफार्म मिले मेरा हमेशा प्रयास रहेगा दोनो बच्ची झारखण्ड स्टेट टीम का हिस्सा बनकर नेशनल मे खेल कर जिला राज्य एव देश का नाम रौशन करे।
अंडर 13 गर्ल्स नेशनल चैंपियनशिप के लिए झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में धनबाद में चयन ट्रायल का आयोजन किया गया ।
Jagta jharkhand
0



एक टिप्पणी भेजें