जागता झारखण्ड सांवादाता नवाज खान कुडू : कुडू प्रखंड के जिमा गांव में आज 100 केवी क्षमता वाले विद्युत ट्रांसफार्मर का लोकार्पण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ यह ट्रांसफार्मर गांव वासियों को सुचारु और स्थायी बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है इस अवसर पर कुडू प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि श्री लाल विकास नाथ शाहदेव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे उन्होंने वरिष्ठ ग्रामवासियों के साथ मिलकर पारंपरिक रीति से फीता काटकर और नारियल फोड़कर ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया । यह ट्रांसफार्मर सांसद श्री सुखदेव भगत के सतत प्रयासों एवं जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है इस लोकार्पण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने सांसद श्री भगत के प्रति आभार प्रकट किया इस ट्रांसफार्मर की स्थापना से जिमा गांव को अब स्थिर बिजली आपूर्ति मिलेगी, जिससे घरेलू कार्य छात्र-छात्राओं की पढ़ाई और कृषि गतिविधियों में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है मौके पर राजिव टाना भगत,बरतु राम,सुरज राम, रामनाथ मसली,दिवाकर राम, आदी मौजूद थे
जिमा गांव में 100 केवी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन सम्पन्न सांसद सुखदेव भगत के प्रयास से मिली सौगात
Jagta jharkhand
0


एक टिप्पणी भेजें